राजनेताओं की घटिया सोच का-गद्दी के लिए लोच का-जनता के पांव की मोच का।
नेतागिरी से पैदा जंगलराज का-सफेदपोश की देन गुंडाराज का-जनता पर गाज का।
बेईमानी के बेहिसाब वार का,जातियों के तकरार का, नपुंसक-निकम्मी सरकार का।
बच्चों से दुर्व्यवहार का, बेरोजगारों पर मार का ,अबलाओं पर जारी अत्याचार का।
हाकिमों की घूसखोरी का, कालाबाजारियों की जमाखोरी का,टूटती डोरी का।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें