देशपाल सिंह पंवार
देश की राजनीति और राजनेताओं का असली चरित्र चुनाव के समय ही नजर आता है। पांच साल तक जिसका गुणगान करते हैं फिर उसी पर धनुषबाण लेकर पिल पड़ते हैं। टिकट के समय राजनीति सब्जी मंडी की तरह नजर आने लगती है। विरोधियों के साथ-साथ अपनों को मात देने के लिए हर हथकंडा अपनाया जाता है। हवा में शब्दों का प्रदूषण चरम पर पहुंच जाता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि राजनीति की पिच पर कुर्बानी देकर दूसरों को मौका देने का अब दौर खत्म हो गया है। पहले पेट पूजा,फिर काम दूजा का जमाना है। कैसा गठजोड़ हो, हर दल और हर नेता पहले खुद के बारे में सोचता है। राजद-कांग्रेस इसी राह पर हैं। लालू-पासवान की दोस्ती से बची तीन सीटें मिलने से कांग्रेस को मिर्ची लगी। झारखंड में शिबू से दोस्ती और बिहार में 37 सीटों पर लड़ने के कांग्रेस के ऐलान से लालू गरमा गए हैं। पांच साल तारीफ के पुल बांधने वाले लालू ने पहली बार खुलकर खरी-खोटी सुनाई। नतीजों के समय सोनिया को औकात का पता चलने तक की बात कह डाली। सवाल यही उठता है कि आखिर उस समय क्या सीन होगा और यूपीए का क्या हश्र होगा? इसमें कोई दो राय नहीं कि कांग्रेसी बिहार में अपनी हैसियत जानते हैं। राजद तो दूर लोजपा तक का वजूद उसके पास नहीं है। लालू का पावर हाउस बिहार से चलता है। वह जानते हैं कि लोजपा से ज्यादा एनर्जी मिलेगी। लालू जानते थे कि यूपीए के बैनर तले लड़ने पर सीधी एनडीए से टक्कर होगी और ऐसे में नीतीश सरकार का कामकाज महंगा पड़ सकता है,सीटें बचाना मुश्किल होगा। यह घाटा लालू को ही होता। इसी वजह से उन्होंने सारा रायता फैलाया। अब सब घालमेल नजर आता है पर यह तय है कि चाहे विरोधी चित्त न हों लेकिन लालू जीवन की इस सबसे बड़ी परीक्षा में चित्त नहीं होने जा रहे हैं। लालू को कांग्रेस की दरकार नहीं है। जरूरत कांग्रेस को पड़ेगी। फिलहाल लालू को बिहार बचाना है। वहां से जितनी ज्यादा सीटें बटोर ले गए उसके हिसाब पर केंद्र में किसी की अगली सरकार से वसूलना है। यूपीए की चिंता लालू को नहीं है। अगर कल टूटता है आज टूट जाए लेकिन अगर लालू बिहार में हार गए तो 19 साल से राजपाट का सुख उठाने की आदत के बिना जीना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में अगर लालू को यूपीए से जाना पड़ा तो वामपंथियों के रूप में उनके पास एक ठिकाना है। इन हालात में यूपीए को बचाना और चलाना कांग्रेस की मजबूरी हो सकती है लालू की नहीं यह बात कांग्रेसियों की समझ में आ जानी चाहिए। नहीं आ रही है तो दोष लालू का नहीं। (22.3.09)