देशपाल सिंह पंवार
जीवन-मरण सब ईश्वर के हाथ है लेकिन ज्यादातर के दिल में हमेशा ये मलाल जरूर रहता है कि वे फलां खानदान में पैदा क्यों नहीं हुए? यह राजनेता ऐसे ही गांधी खानदान में पैदा हुआ, जहां हर नाम देश की राजनीति में स्थापित था। ऐसे खानदान का चिराग होना जितना अच्छा दिखता है उससे ज्यादा वो बलिदान भी लेता है। बचपन सोने की चम्मच से खाते बीता पर बाकी जीवन बस रोने और पुरानी यादों को संजोने में ही गुजरता गया। दस साल की उम्र से पहले दादी की सत्ता छिन गई। चाचा की मौत हो गई। फिर दादी सत्ता में आई तो प्रधानमंत्री निवास में ही उनकी हत्या हो गई। पिता प्रधानमंत्री बने तो उनकी जान को खतरा बढ़ता चला गया। दूसरे लड़कों की तरह वो ना कहीं घूम सकता था और ना ही किसी को अपना दोस्त बना सकता था। इतिहास में दर्ज युवराजों की तरह वो अपनी रियाया के बीच जश्न मनाने भी नहीं जा सकता था। मूंछें ढंग से निकली भी नहीं थी कि लिट्टे ने इस युवराज से वो छीन लिया जिसकी कमी किसी के लिए कभी कोई दौलत पूरी नहीं कर पाती। पिता का साया सिर पर नहीं था। चारों तरफ के ताने और साजिशों की बढ़ती फेहरिस्त इस युवक से कितना कुछ छीन कर ले गई इसका एहसास सिर्फ उसे ही हो सकता है जिस पर बीतती है। फिर भी विरासत में मिला खानदान का नाम उसे रोने नहीं देता था। दादी का हौसला उसे टूटने नहीं देता था। पिता की सोच उसे डिगने नहीं देती थी। मां का धैर्य उसे आस बंधाता था कि एक दिन सब ठीक हो जाएगा। यही हुआ भी ,आज वो युवा वर्ग का चहेता राजनेता है। अपनों के लिए युवराज है। विरोधी चाहे खानदान के नाम की वजह से उसे कोसते हों पर सबको उससे आस है। वो गरीबों और कमजोर तबके के पास है। उसके पास संयम है। सोच है। कुछ कर गुजरने की चाह है। सामने राह है। वो चाश्नी में शब्दों को डुबोकर नहीं बोलता। वो खरी-खरी और सच बात कहने में कोई लाग लपेट नहीं करता। वो सदन में भी राजनेताओं की तरह नहीं बोलता। वो केवल मुंह खोलने के लिए एनर्जी वेस्ट नहीं करता। उसकी आवाज एक आम आदमी की आवाज का एहसास कराती है। सुरक्षा के तामझाम उसे जनता के बीच जाने से चाहे रोकते हों लेकिन उसके पैर हमेशा वहीं पर जाकर ठहरते हैं जहां असली जिंदगी बसती है। शायद जीवन के खालीपन को दूर करने की यह एक कोशिश है। वो राजनीति के चक्रव्यूह की लड़ाई लड़ रहा है। जहां उसे सोचना भी है। बोलना भी है। करना भी है। सारे द्वार ध्वस्त भी करने हैं और पार्टी तथा देश की उम्मीदों पर खरा भी उतरना है। चुनावी नतीजें कुछ भी हों पर यह तय है कि बूढ़ी हो चुकी कांग्रेस के पास वो सुरीला साज है। जिस दिन वो पूरे लय से बजेगा उस दिन इस युवराज के सिर पर ताज भी होगा और युवा फौज को नाज भी,उसके दर्द को देखते हुए हो सकता है वही जनता का असली राज हो। फिलहाल उसकी चाल और ढाल से इस दल के पुराने सारे दिग्गज अपनी उम्र नजरअंदाज कर उसे खुश करने में जुटे रहते हैं। देखना यही है कि जनता क्या फैसला सुनाती है?
राहुल गांधी

0-19 जून,1970 को नई दिल्ली में गांधी परिवार में जन्म। सर्वाधिक प्रतिष्ठित और शक्तिशाली परिवार। दिल्ली के माडर्न स्कूल में पढ़ाई। 81-83 में दून स्कूल का छात्र। सुरक्षा कारणों से बाद में घर में पढ़ाई। सेंट स्टीफन्स कालेज में प्रवेश विवादास्पद। पिस्टल शूटर बेस पर एडमिशन। एक साल बाद ही कालेज छोड़ा। चाचा संजय गांधी की हवाई दुर्घटना में मौत। 14 साल की उम्र में दादी श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या। 21 साल की उम्र में पिता राजीव गांधी की लिट्टे द्वारा हत्या। 94 में फ्लोरिडा के रोलिंस कालेज से बीए। राऊल विन्सी विवि से आगे की पढ़ाई। स्पेनिश लड़की विरोनिका गर्ल फ्रैंड। राजनीति के कारण रिश्ता टूटा। 2004 के आम चुनाव के दौरान एमफिल की डिग्री ट्रिनीटी कालेज कैंब्रिज से पाने का दावा। मानिटर ग्रुप लंदन के लिए रणनीतिक सलाहकार के रूप में काम करने का तजुर्बा। 03 में राजनीति में आने की अटकलें। मां के साथ चुनावी रैलियों में जाने की शुरूआत। मार्च 2004 में राजनीति में आने का ऐलान। अमेठी से चुनाव लड़ा। सोनिया गांधी रायबरेली से लड़ीं। कांग्रेस मात्र 10 सीट जीती। राहुल गांधी एक लाख से अधिक वोटों से विजयी। बहन प्रियंका के हाथों में चुनाव की बागडोर। 06 में हैदराबाद में पार्टी सम्मेलन में बड़ा ओहदा देने पर जोर। 06 में सोनिया 4 लाख से अधिक मतों से रायबरेली से जीतीं। 07 में राहुल की कप्तानी में कांग्रेस ने यूपी का चुनाव लड़ा। पार्टी को मात्र 22 सीटें मिली। इसी साल सितंबर में राहुल पार्टी के महासचिव नियुक्त। यूथ कांग्रेस और छात्र यूनियन का जिम्मा। कांग्रेस में युवा पीढ़ी की शुरूआत। यूपी समेत बाकी राज्यों का लगातार दौरा। बड़े नेताओं ने प्रधानमंत्री बनाने की मुहिम चलाई। इस बार फिर मैदान में। वही मुहिम। मनमोहन सिंह पर ही दांव। देर सबेर पीएम बनने के प्रमुख दावेदार। कई विवादित बयानों पर बवाल।साफगोई से बात कहने की खूबी। युवा वर्ग इनका दीवाना। गरीबों के प्रति हमदर्दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें